Ira Web Patrika
जुलाई-सितंबर 2026 अंक पर आपका हार्दिक अभिनन्दन है। आपकी अमूल्य प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा रहेगी।
सुरजीत की कविताएँ

सुरजीत भारतीय मूल की प्रवासी साहित्यकार हैं। उनकी रचनाओं में जीवन साँस लेता है, लेकिन चुप्प- शांत-हौले-से। उनके सृजन में एक ठहराव है, एक जीवन-लय है, एकान्त की नीरवता है, नीरवता जीवन से भरी हुई। उनकी रचनाओं में स्मृतियाँ हैं, स्वाभिमान है और जंगल, पेड़, चिड़ियाँ आदि अनेक ज़रूरी तत्वों की मौजूदगी है। सबसे अहम है इनकी रचनाओं का सूफ़ियाना ढंग, जो शायद पंजाब प्रान्त की मिट्टी अथवा लोक- परिवेश से आता है। सुरजीत की कविताएँ जीवन में गूँथी हुई अपनी ही धुन की लयात्मक अभिव्यक्ति हैं।

- के० पी० अनमोल

'अकारण' शीर्षक से पवन शर्मा की पाँच कविताएँ

अकारण ही कभी
दिल को सुकून मिलता है
जब कोई पुराना गीत बज उठता है
उस गीत का कोई तर्क नहीं
सिर्फ़ धड़कनों से जुड़ा रिश्ता है

सुशांत सुप्रिय की कविताएँ

इस धरती पर
अपने शहर में मैं
एक उपेक्षित उपन्यास के बीच में
एक छोटे-से शब्द-सा आया था

डॉ० स्वदेश भटनागर की कविताएँ

देह के भूगोल की कार्यप्रणाली का यह सच
मुझे ब्रह्मांड की किताब का
सबसे सुंदर चित्र बना देता है