Ira Web Patrika
मार्च 2026 अंक पर आपका हार्दिक अभिनन्दन है। आप सभी को नवरात्रि एवं ईद की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकी अमूल्य प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा रहेगी।
देवलोक का अमृतकाल बनाम मृत्युलोक में मानवता का पतनकाल- डॉ० मुकेश 'असीमित'

देवर्षि नारद ने इंद्र राजा के कटाक्ष को नज़रअंदाज़ करते हुए कहा, "देवराज इंद्र! तुम अपने देवत्व पर जो फूल रहे हो न, तुम ही बताओ देवता, दानव और मानव में श्रेष्ठ कौन है?"

किसी ने कुछ कर दिया है- अख़्तर अली

लड़का बिगड़ जाये, लड़की हाथ से निकल जाये, आदमी पत्ते और सट्टे में सब कुछ गँवा दें तो पीड़ित पक्ष अपनी सफ़ाई में यह कह सकते हैं कि हमारे परिवार को किसी ने कुछ कर दिया है। यह ज़बरदस्त जादू–टोना है जो हम को उभरने नहीं दे रहा है।

आईसीयू में देश- दिलीप कुमार सिंह

"जी इसका नाम कॉफ़ी हाउस है मगर शाम को इस वक्त शायद ही कोई कॉफ़ी माँगता है। लगता है आप यहाँ पहली बार आये हैं। और उधर हँसी-ठिठोली की वजह ये है कि आज गुरुवार है ना।“

उजड़ा चमन- डॉ० मुकेश 'असीमित'

 
गंजापन क्या है? जैसे सिर पर चंद्रमा की पूर्णिमा हो, जो हर रात चमकता रहता है, अपनी खूबसूरती में अडिग, अपने हिस्से की धूप-पानी सहर्ष झेलता है। बालों से जितनी भी तक़लीफें होती थीं, अब सबको अलविदा कह दिया गया है। कोई कंघा इधर-उधर नहीं फेंकना, कोई हेयर क्रीम खरीदने की चिंता नहीं। यह है गंजेपन का सौंदर्य—साधारण, सरल और हमेशा के लिए साथ।