Ira Web Patrika
मार्च 2026 अंक पर आपका हार्दिक अभिनन्दन है। आप सभी को नवरात्रि एवं ईद की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकी अमूल्य प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा रहेगी।
वीणा शर्मा वशिष्ठ की क्षणिकाएँ

हर मन की क्यारी में
बैर पनप रहा
क्यों न...
प्रेम की खाद डाल
माटी थपथपा दें...
नेह के
पुष्प खिला दें।

संध्या यादव की क्षणिकाएँ

दुल्हन बनने की चाह में
एक दुल्हन ने उम्र गुज़ार दी
रंग-बिरंगे कपड़ों में विधवा रह कर

शिव डोयले की क्षणिकाएँ

हम प्लेटफार्म बने
खड़े रहे,
और समय
रूमाल हिलाता
गुज़र गया।
 

चक्रधर शुक्ल की क्षणिकाएँ

आतिशबाज़ी में
प्रदूषण का ग्राफ़ बढ़ा,
दिल के रोगियों को बेचैनी
हाइपरटेंशन वालों का
पारा चढ़ा।