Ira Web Patrika
मार्च 2026 अंक पर आपका हार्दिक अभिनन्दन है। आप सभी को नवरात्रि एवं ईद की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकी अमूल्य प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा रहेगी।
अल्का 'शरर' के माहिए

ग़मगीं या शाद रहो
ऐसे जीना तुम
दुनिया को याद रहो।
 

सुषमा भंडारी के माहिए

ये गृहस्थ तपोवन है
खुश हो नारी तो
हर आंगन उपवन है

राजेन्द्र निगम 'राज' के माहिए

इन्सान लड़ाने हैं
मन्दिर मस्जिद तो
बेकार बहाने हैं

लक्ष्मी शंकर वाजपेयी के माहिए

पीड़ाओं का घर है
जो भी है दुनिया
रहना तो यहीं पर है