Ira Web Patrika
मार्च 2026 अंक पर आपका हार्दिक अभिनन्दन है। आप सभी को नवरात्रि एवं ईद की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकी अमूल्य प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा रहेगी।
मीनू खरे के हाइकु

मित्र हैं वृक्ष
साँसों के हस्ताक्षर
धरा के वक्ष!

अरुण सिंह रुहेला के हाइकु

सड़कें चौड़ी 
मन द्वार सँकरे 
कैसा जीवन।

कंचन अपराजिता के हाइकु

 
ओठों की हँसी 
ढक रहे तन के 
नीले निशान।

डॉ. कल्पना दुबे के हाइकु

मरघट-सी
पसर जाती शान्ति
औरत बिना।