Ira Web Patrika
मार्च 2026 अंक पर आपका हार्दिक अभिनन्दन है। आप सभी को नवरात्रि एवं ईद की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकी अमूल्य प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा रहेगी।

बबीता कुमावत के नारी विषयक हाइकु

बबीता कुमावत के नारी विषयक हाइकु

पढ़ी-लिखी नारी ने दुनिया को तो बदला ही है, अपनी दुनिया को भी बहुत बेहतर किया है। ज्ञान नारी के लिए बहुत आवश्यक है और ज्ञानी नारी संसार के लिए। पढ़-लिखकर नारी ने किस तरह अपना जीवन सँवारा है और किस तरह बदलाव की सकारात्मक स्थितियाँ पैदा की हैं, बबीता कुमावत जी ने उन्हें अपनी हाइकु रचनाओं के माध्यम बहुत अच्छी तरह अभिव्यक्त किया है। इन रचनाओं में महिला सशक्तीकरण की झलक भी है तथा महिलाओं के संघर्ष और उस संघर्ष की जीत की आभा भी।

- के० पी० अनमोल

क़लम उठी
नारी आकाश छूती
ज्ञान है पंख।

******


आँखों में दीप,
पुस्तक से भविष्य
नारी सशक्त।

******


चुप्पी टूटी है
शब्द राह दिखाते
शिक्षा की जीत।

******


दुनिया तक
बदली पहचान
नारी उन्नत।

******


नए सपने
ख़ुद को पढ़े नारी
भाग्य बदला।

******


अक्षर लौ से
अँधेरा दूर हुआ
नारी है जागी।

******


ज्ञान ख़ुशबू
आँचल में भविष्य
शिक्षा की जीत।

******


ज्ञान की सीढ़ी
नारी ख़ूब चढ़ती
छूती गगन।

******


क़लम शक्ति
शब्दों से टूटी बेड़ी
नारी स्वतंत्र।

******


कठिन राह
उत्तर खोजती है
बुद्धि उजली।

******


पढ़ी है नारी
पीढ़ियाँ रोशन हैं
देश सशक्त।

0 Total Review

Leave Your Review Here

रचनाकार परिचय

बबीता कुमावत

ईमेल : bkumawatbarni13@gmail.com

निवास : नीमकाथाना, सीकर (राजस्थान)

शिक्षा- एम. ए., बी. एड, नेट, पीएचडी (शोधार्थी)
संप्रति- सहायक प्राध्यापक, रा. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमकाथाना, सीकर (राजस्थान)
प्रकाशन- 'माँ की उमंग' साझा काव्य संग्रह सहित विभिन्न पुस्तकों में शोध आलेख प्रकाशित। साहित्यनामा, साहित्य रत्न, अमर उजाला, हिंदी कुंज, साहित्य कुंज (कनाडा), हिंदी की गूंज (जापान), पुरवाई (ब्रिटेन), नई रोशनी (जम्मू), राजस्थान पत्रिका, संगम सवेरा, नई गूंज, काव्य सरिता मंच, उड़ान पत्रिका, हारिल पत्रिका, हिंदी भाषा (मुंबई) हिंदी बोल इंडिया, जयदीप पत्रिका, दैनिक साहित्य पत्रिका, साहित्य मंजरी, प्रांति इंडिया, साहित्य रचना, नवउदय इत्यादि पत्र-पत्रिकाओं में ग़ज़ल, कविता, कहानी, लघुकथा व शोध आलेखों का प्रकाशन।
सम्मान- हिंदी साहित्य काव्य गौरव सम्मान, कवि संसार साहित्य राष्ट्रीय मंच सम्मान, विश्व हिंदी सृजन सागर मंच का श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान, काव्य मंच मेघदूत सम्मान।