Ira Web Patrika
मार्च 2026 अंक पर आपका हार्दिक अभिनन्दन है। आप सभी को नवरात्रि एवं ईद की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकी अमूल्य प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा रहेगी।

मनभावन बाल कहानियाँ- कौशल पाण्डेय

मनभावन बाल कहानियाँ- कौशल पाण्डेय

डॉ० जयप्रकाश प्रजापति 'अंकुश कानपुरी' की ग्यारह बाल कहानियों के इस पांचवें संग्रह 'अंकुश कानपुरी की बाल कहानियाँ' में दो तरह की बाल कहानियाँ हैं।

हिन्दी बाल-साहित्य में बाल कविताओं के नाम पर इधर काफ़ी कुछ ऐसा लिखा जा रहा है, जो बाल साहित्य की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर रहा है, पर बाल कहानियों के साथ ऐसा नहीं है। जय प्रकाश प्रजापति 'अंकुश कानपुरी' उन बाल साहित्यकारों में हैं, जिन्होंने लेखन को महज फैशन के रूप में न लेकर एक गंभीर रचनात्मक सरोकार के रूप में लिया है।

बाल साहित्य में वन्य या पालतू जीवों को पात्र बनाकर उनकी गतिविधियों पर लिखी गयी रचनाएँ छोटे बच्चों को कुछ ज़्यादा ही आकर्षित करती हैं। अभी हाल ही में प्रकाशित डॉ० जयप्रकाश प्रजापति 'अंकुश कानपुरी' की ग्यारह बाल कहानियों के इस पांचवें संग्रह 'अंकुश कानपुरी की बाल कहानियाँ' में दो तरह की बाल कहानियाँ हैं। कुछ कहानियों के पात्र स्वयं बच्चे हैं और उनका परिवेश हमारे ही आस-पास का क़स्बाई और ग्रामीण समाज है। अन्य कहानियाँ वन्य जीवों की गतिविधियों पर केंद्रित हैं।


इस तरह की कहानियाँ सदैव बच्चों को आकर्षित और आनंदित करती आ रही हैं। बच्चों की कल्पना शक्ति बढ़ाने में इनकी एक बड़ी भूमिका होती है। 
डॉ० जयप्रकाश प्रजापति की इन बाल कहानियों का संदेश बहुत ही साफ़ है। बाल चरित्रों और वन्य जीवों से जुड़ी छोटी-छोटी घटनाओं के माध्यम से जो सीख बच्चों को देने का प्रयास किया गया है, उसका संदेश बहुत ही दूरगामी होगा, ऐसा मेरा विश्वास है।

कहानी से जुड़े रेखाचित्र, अच्छी छपाई, सरल भाषा और आकर्षक आवरण के कारण यह पुस्तक बच्चों को ज़रूर प्रभावित करेगी।




समीक्ष्य पुस्तक- अंकुश कानपुरी की बाल कहानियाँ
प्रकाशक- हिन्दी श्री पब्लिकेशन
मूल्य- 120/ रुपये 

0 Total Review

Leave Your Review Here

रचनाकार परिचय

कौशल पाण्डेय

ईमेल : kaushalpandey.1956@gmail.com

निवास : कानपुर (उत्तर प्रदेश)

जन्मतिथि- 3 अगस्त, 1956 
जन्मस्थान- कानपुर (उत्तर प्रदेश)
संप्रति- 
पूर्व सदस्य, हिन्दी पाठयक्रम समिति (महाराष्ट्र  सरकार)
आकाशवाणी से सहायक निदेशक (राजभाषा) पद से सेवानिवृत्त के बाद 2016 से स्वतंत्र लेखन 
साहित्यिक पत्रिका 'अक्षत' का संपादन
लेखन-
    वर्ष 1977 से हिन्दी की स्तरीय पत्र-पत्रिकाओं में लगातार बच्चों और बड़ों दोनों के लिये रचनाओं का प्रकाशन।
    कुछ रचनाएं गुजराती,राजस्थानी तथा मराठी में अनूदित।
   कई बाल कविताएं एवं बाल नाटक पाठयक्रमों में स्वीकृत।
   बाल साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिये  ' बाल साहित्य समीक्षा ' पत्रिका द्वारा सितम्बर-2008 में एक विशेषांक का प्रकाशन।
प्रकाशित पुस्तकें-
1- जंगल की ओर—(बाल    कविताएं) 
2- सोन मछरिया गहरा पानी—(लम्बी बाल कविता)  
3- पासा पलट गया (बाल नाटक)
 (मराठी अनुवाद भी प्रकाशित)
4- बाल साहित्यकार कौशल पाण्डेय:सृजन और संवाद (सम्पूर्ण बाल साहित्य ) 
5- शेष कुशल है—(कहानी संग्रह)
6- इतना छोटा सफ़र(कहानी संग्रह) 
7- प्रयोजनमूलक हिन्दी:विविध सन्दर्भ(सम्पादित लेख संग्रह) 
8- संवाद जारी है (आलेख) 
9- रानी की जिद  ( बाल कहानियां) 
सम्मान एवं पुरस्कार -
1-डा0राम कुमार वर्मा बाल नाटक पुरस्कार(1997) 
(शकुन्तला सिरोठिया ट्रस्ट द्वारा)
2-भारतीय बाल कल्याण संस्थान द्वारा सम्मान(1998)
3-हिन्दी साहित्य सम्मेलन,इलाहाबाद द्वारा सम्मान(1998)
4-राष्ट्रीय हिन्दी सेवी सहस्त्राब्दि सम्मान(2000)
5-आकाशवाणी राजभाषा सम्मान (2007)
6-बाल कल्याण एव शोध संस्थान,भोपाल द्वार  सम्मान  2015
अन्य योगदान:  
 
समय समय पर कई लघु पत्रिकाओं का सम्पादन।
 
हिन्दी के कुछ महत्वपूर्ण ब्लाग्स एवं वेबसाइट्स पर बाल साहित्य 
का प्रकाशन।
सम्पर्क- 1310-ए,बसंत विहार,कानपुर-208021
मोबाइल- 9532455570